लोकसभा चुनाव 2024:टिकट फाइनल होने से पहले छोड़ी पार्टी,बदले समीकरण,अब कांग्रेस इन विधायकों पर खेल सकती है दांव

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करने के लिए मंथन में जुटी है। दो बार की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अब तक कुल 42 दावेदार में से 16 ही दावेदार बचे हैं। लेकिन टिकट फाइनल होने से पहले कांग्रेस को मनीष खंडूरी ने बड़ा झटका दिया है। मनीष खंडूरी पौड़ी गढ़वाल सीट से मुख्य दावेदार थे, लेकिन भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब कांग्रेस के सारे समीकरण बदल गए हैं।

Lok Sabha Elections 2024 before ticket finalized Left party equations change now Congress bet MLA

उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए प्रत्याशियों का चयन मुश्किलें खड़ी कर रहा है। 2019 से गढ़वाल सीट पर चुनाव लड़ने वाले मनीष खंडूरी के भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस के सारे समीकरण बदल गए हैं। पार्टी हाईकमान अब विधायकों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस 15 मार्च से पहले पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस के सामने प्रत्याशी चयन की समस्या सीनियर नेताओं के पीछे हटने के बाद से ही जारी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहले ही चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। जो कि दो सीटों के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। यशपाल आर्य अल्मोड़ा सीट से, प्रीतम सिंह टिहरी सीट से दावेदार हैं।

मनीष खंडूरी के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के लिए पौड़ी गढ़वाल सीट पर भी टिकट की दावेदारी के समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस गढ़वाल सीट पर मनीष को बड़ा दावेदार मान कर चल रही थी। लेकिन अब कांग्रेस जातीय समीकरण साधने की तैयारी में है। हालांकि कांग्रेस को भाजपा की लिस्ट का भी इंतजार है। कांग्रेस की ओर से विधायक राजेंद्र भंडारी, हरक सिंह, गणेश गोदियाल, ज्योति रौतेला दावेदार मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जिन विधायकों को चुनाव में उतारने को लेकर रणनीति बना रही है। उनमें टिहरी से प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह नेगी, पौड़ी से राजेंद्र भंडारी, अल्मोड़ा से यशपाल आर्य, नैनीताल सीट से भुवन कापड़ी का नाम शामिल है।

कौन सा विधायक कहां से दावेदार-

  • टिहरी से प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह नेगी
  • पौड़ी से राजेंद्र भंडारी
  • अल्मोड़ा से यशपाल आर्य
  • नैनीताल सीट से भुवन कापड़ी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+