हरिद्वार लोकसभा सीट: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की वापसी का रास्ता,आसान नहीं हरिद्वार का रण, जानिए समीकरण
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने हरिद्वार सीट पर चुनावी मैदान में उतारा है। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत पर भरोसा जताया है। जिसे पाना त्रिवेंद्र रावत के लिए आसान नहीं होगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत को जब सीएम पद से हटाया गया तो इस बात को लेकर सबको हैरानी हुई कि आखिर त्रिवेंद्र रावत को हटाने की पीछे की वजह क्या रही। ये बात खुद त्रिवेंद्र रावत कई बार मीडिया के सवालों के जबाव में भी स्वीकारते रहे। हटाने की वजह किसी को समझ में नहीं और अब तीन साल बाद त्रिवेंद्र की हरिद्वार में जो एंट्री हुई है उसकी वजह भी शायद किसी को पता हो।
लेकिन ये बात सही है कि त्रिवेंद्र रावत की नई एंट्री धमाकेदार है और हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र की जीत प्रदेश की सियायत में कई तरह के नए समीकरण ला सकती है। बीते लंबे समय से त्रिवेंद्र और गढ़वाल सीट से भाजपा के दावेदार अनिल बलूनी के बीच भी नए सियासी रिश्ते बनते हुए नजर आए हैं। जिसका असर आने वाले समय में नजर आ सकता है। अब बात हरिद्वार की।
हरिद्वार सीट देहरादून की तीन विधानसभा सीट से लेकर पूरा हरिद्वार जिला इसमें शामिल है। यहां मुस्लिम वोटर भी अहम भूमिका में रहते हैं। कांग्रेस हरीश रावत, करन माहरा या हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत पर दांव खेल सकती है। ऐसे में दो ठाकुरों के बीच में ही जंग होनी तय है।
इसके साथ ही हरिद्वार सीट पर पंडा समाज, व्यापारी वर्ग और संतों का भी अच्छा खासा बोलबाला है। ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने हरिद्वार की सीट पर जीत आसान नजर नहीं आती है। इसके अलावा हरिद्वार सीट पर समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी चुनाव मैदान में होंगे। जिसके लिए त्रिवेंद्र को खास रणनीति पर काम करना होगा।
हरिद्वार लोकसभा सीट
- प्रदेश की सबसे बड़ी सीट है
- 2019 के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार सीट पर करीब 18 लाख मतदाता
- पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 88 हजार 328, महिला वोटर्स की संख्या 7 लाख 54 हजार 545
- 2011 की जनगणना के मुताबिक आबादी 24 लाख 5 हजार 753
- लगभग 60 फीसदी आबादी गांवों में जबकि 40 फीसदी जनसंख्या शहरों में
- अनुसूचित जाति की संख्या 19.23 फीसदी है
- मुस्लिम वोटरों का काफी दबदबा
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र 14 विधान सभा सीटें
हरिद्वार की 11 और देहरादून की 3 विधानसभा सीट शामिल 14 विधान सभा सीटें हरिद्वार (नगर), मंगलौर, लक्सर, भेल रानीपुर, रुड़की, खानपुर, झाबरेड़ा (एससी), हरिद्वार ग्रामीण, पिरान कलियर, भगवानपुर (एससी), ज्वालापुर (एससी) ऋषिकेश, डोईवाला और धर्मपुर सीट शामिल है.












Click it and Unblock the Notifications