लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भी कांग्रेस का दो सीटों पर जारी है सस्पेंश, कहां फंसा है मामला
उत्तराखंड में एक तरफ कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, दूसरी तरफ अब तक दो सीटों हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाई है। ऐसे में कांग्रेस के सामने प्रत्याशियों के चयन से पहले ही कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

हरिद्वार व नैनीताल में अब तक सहमति नहीं
भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों हरिद्वार, नैनीताल, गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार सें त्रिवेंद्र रावत, नैनीताल से अजय भट्ट, गढ़वाल से अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अब तक तीन सीटों टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया है। हरिद्वार व नैनीताल में अब तक सहमति नहीं बन पाई है।
सबसे बड़ी चुनौती हरिद्वार सीट पर
इसकी वजह हरीश रावत को माना जा रहा है। कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है। ऐसे में आज या कल प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती हरिद्वार सीट पर है।
पूर्व सीएम अपने पुत्र के लिए टिकट मांग रहे
हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में हाईकमान को एक नाम पर मुहर लगाना आसान नहीं है।
नैनीताल सीट से इनकी चर्चा
नैनीताल सीट से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत के नाम की चर्चा है। कांग्रेस पर एक से दो दिन में प्रत्याशी के नाम के ऐलान का दबाव बना हुआ है। 20 मार्च से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। एक माह में मतदान भी होना है। ऐसे में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं होने देगी। जो कि पहले ही कई सीनियर के भाजपा में जाने से असर पड़ा है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications