भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक पन्ना प्रमुख,पांचों लोकसभा जीतने के लिए तैयार है प्लानिंग

उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब मिशन 75 फीसदी वोट पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक पन्ना प्रमुख बनाने जा रही है। जिसके तहत एक पन्ने में 30 वोट, 30 वोट में 6 घर लिए गए हैं। जो कि एक एक वोट भाजपा के पक्ष में डलवाने का संकल्प लिया गया है।

lok sabha election 2024 Panna Pramukh in BJP from state president to booth level planning is ready to win all five Lok Sabhas

चुनाव रणनीति पर चर्चा
देहरादून में आज भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमे नामांकन और अन्य वैधानिक प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रत्याशियों के साथ मंथन
पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सद्स्य महेंद्र भट्ट एवं चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट, हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा, टिहरी प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ चुनावी रणनीति और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।

तैयारियों को अंतिम रूप दिया
इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना, आगामी दिनों में होने वाली रेलिया एवं बैठको के साथ अन्य चुनाव प्रबंधन रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

प्रत्येक पन्ने तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे
इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारक को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्तर प्रचारकों को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे । उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में तीन बड़े दिवस पर तीन बड़े कार्यक्रम होंगे।

रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें
इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी उत्तराखंड का एक परिवार की तरह मानते हैं लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, डबल इंजन की सरकार दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में मोदी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है। मोदी परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+