Lok Sabha Election 2024: भाजपा का मिशन-23, कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लिए सांसदों को दिए ये टास्क
भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से चुनावी मोड में है। ऐसे में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट को कब्जा करने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन के साथ मिलकर मिशन-23 पर फोकस किया है।
भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से चुनावी मोड में है। ऐसे में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट को कब्जा करने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन के साथ मिलकर मिशन-23 पर फोकस किया है। पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में हारी हुई 23 सीटों पर फोकस कर कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की रणनीति में जुट गई है। इसके लिए सांसदों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

भाजपा ने कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रदेश के अपने सांसदों को हारी गई 23 विधानसभा सीटों में कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता में आकर इतिहास बनाने में कामयाब हो गई। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में सीटें कम हुई।
2022 में भाजपा 47 सीटें, कांग्रेस 19, बसपा 2 और 2 निर्दलीय जीतकर आए। जबकि 2017 में भाजपा 57, कांग्रेस 11 और 1 निर्दलीय जीतकर आए थे। इतना ही नहीं सीएम धामी के नेतृत्व में चुनाव तो जीत लिया लेकिन सीएम भी अपना चुनाव हार गए। हालांकि उपचुनाव में सीएम ने नया रिकॉर्ड कायम किया। अब केंद्रीय नेतृत्व ऐसी सीटों पर फोकस कर कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड का नारा कार्यकर्ताओं को मंत्र दे चुका है। जिसके लिए सांसदों की जिम्मेदारी तय की गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 75 फीसदी मतों की प्राप्ति के साथ कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य के अपने सभी सांसदों की चुनावी दृष्टि से कमजोर विधानसभाओं को लेकर जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने राज्य के 5 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्यों को विगत विधानसभा चुनावों में हारी गई 23 सीटों में कमल खिलाने का दायित्व दिया है।
सभी सांसदों को पार्टी द्वारा निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन और जनसहभागिता वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान वे ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास और टिफिन बैठकों आदि जनता के साथ समन्वय वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जहां वे समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर निस्तारण करने या सरकार तक उसे पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर व खानपुर विधानसभा, पूर्व सीएम और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को बद्रीनाथ व द्वाराहाट विधानसभा, टिहरी सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी शाह को यमुनोत्री, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को लोहाघाट, धारचूला, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट को खटीमा, नानकमत्ता व किच्छा विधानसभा में अपनी जनसक्रियता से पार्टी के लिए समर्थन को बढ़ाना है।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को मंगलौर, भगवानपुर, पिरान कलियर, बाजपुर विधानसभा, अनिल बलूनी को प्रताप नगर, चकराता व हल्द्वानी और कल्पना सैनी को लक्सर, झबरेड़ा] जसपुर विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications