Lok sabha election 2024: हरिद्वार में हरक सिंह रावत की दावेदारी से बदले समीकरण, कांग्रेस में हरीश बनाम हरक !

हरक सिंह हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने का समीकरण तलाश रहे हैं। जिसको लेकर वे हाईकमान तक संदेश दे चुके हैं। हरक सिंह हरिद्वार क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

lok sabha election 2024 haridwar harish rawat harak singh rawat congress Equation changed claim

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से नए समीकरण बनते हुए नजर आने लगे हैं। प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों में से हरिद्वार की सीट सबसे हॉट सीट बनती हुई नजर आ रही है। खासकर कांग्रेस के अंदर इस सीट पर अभी से दो दिग्गज दावेदार दम ठोकते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत जहां पहले ही अपना आखिरी दांव हरिद्वार से आजमाने का संकेत दे चुके हैं, वहीं हरक सिंह रावत भी अब हरिद्वार सीट पर नजर जमाने में लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के अंदर ही इस सीट को लेकर अभी से महाभारत नजर आ रही है।

हरक सिंह हरिद्वार से समीकरण तलाश रहे

लोकसभा का चुनाव 2024 में होना है। जिसकी दावेदारी और जमीन तैयार करने में सभी दिग्गज होमवर्क करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में इस सीट पर अभी से दो बड़े चेहरे नजरें जमाने लगे हैं। सियासी गलियारे में सबसे ज्यादा चर्चा हरक सिंह को लेकर है। जो कि लंबे समय से प्रदेश की सियासत से लगभग दूर हैं। अब हरक सिंह हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने का समीकरण तलाश रहे हैं। जिसको लेकर वे हाईकमान तक संदेश दे चुके हैं। हरक सिंह हरिद्वार क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हरक वर्ष 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें भाजपा से बाहर कर दिया और हरक सिंह अपनी बहू अनुकृति गुंसाई के साथ कांग्रेस में पहुंच गए। जहां उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन अपनी बहू को वे लैंसडौन सीट से टिकट दिलवाने में कामयाब रहे थे। हालांकि अनुकृति चुनाव हार गई। हरक सिंह ने कई बार बयानबाजी की कि वे केन्द्र की राजनीति में जाना चा​हते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले से ही इस सीट पर दावेदारी की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में हरिद्वार सीट कांग्रेस के अंदर ही हरक और हरीश के लिए अहम चुनाव साबित हो सकता है।

हरीश रावत हरिद्वार सीट पर सक्रिय

Recommended Video

    Joshimath Sinking Crisis: सालों से जोशीमठ में हो रहा Subsidence, जानें नया खुलासा । वनइंडिया हिंदी

    हरिद्वार संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हरीश रावत का 2024 का चुनाव आखिरी दांव माना जा रहा है। हालांकि 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हरीश रावत के नेतृत्व में लड़े जाने को भी उनका आखिरी चुनाव माना जा रहा था। लेकिन जिस तरह से हरीश रावत हरिद्वार सीट पर सक्रिय हैं। उससे साफ संकेत है कि वे हरिद्वार सीट से लोकसभा का चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। हरीश रावत 2013 का लोकसभा चुनाव हरिद्वार से जीत चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+