Lok sabha election 2024: भाजपा ने पांचों सीट के लिए की ये नियुक्तियां, जानिए किसको मिली ये अहम जिम्मेदारियां

Lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच भाजपा ने आगामी लोस चुनाव को देखते हुये लोकसभा के प्रभारी व सह प्रभारी के साथ ही संयोजक नियुक्त कर दिये हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए प्रभारी सह प्रभारी और लोकसभा के सयोंजक नियुक्त किए हैं।

Lok Sabha election 2024: BJP appointments all five seats, know who got important responsibilities

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रभारी, सहप्रभारी व संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि टिहरी लोक सभा क्षेत्र में विनय रूहेला को प्रभारी, शैलेंद्र सिंह बिष्ट को सह प्रभारी व रमेश चौहान को संयोजक बनाया गया।

पौड़ी से पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, हेमंत द्विवेदी को सह प्रभारी, विजय कपरवाण को संयोजक नियुक्त किया गया है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सुरेश भट्ट को प्रभारी, दीपक महरा को सह प्रभारी, शिव सिंह बिष्ट को संयोजक बनाया गया है। नैनीताल में बलवंत सिंह भौर्याल को प्रभारी, राकेश नैनवाल को सह प्रभारी, विवेक सक्सेना को संयोजक नियुक्त किया गया है।

जबकि हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में कुलदीप कुमार को प्रभारी, आदित्य चौहान को सहप्रभारी, डॉ, जयपाल सिंह चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया। इस तरह से भाजपा ने पांचों सीटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि भाजपा ने इस बार मिशन हैट्रिक के साथ ही हर सीट पर 75 फीसदी वोट और 5 लाख से ज्यादा अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है।

जिसको पाने के लिए हर मोर्चे पर भाजपा लगातार तेजी से काम कर रही है। ऐसे में सबसे पहले प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक नियुक्त कर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए काम शुरू हो गया है। जिससे आने वाले दिनों में हर सीट पर फोकस किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+