Lok sabha election 2024 उत्तराखंड में 'अब की बार- 400 पार' का संदेश देने के लिए भाजपा ने अपनाया ये खास तरीका

Lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतों और तीसरी बार लगातार पांचों सीट जीतने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले भाजपा ने 'अब की बार 400 पार' के संदेश के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से दीवार लेखन अभियान का श्री गणेश कर दिया है।

Lok sabha election 2024 BJP adopted special method give message ab ki baar 400 paar in Uttarakhand.

बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इसमें दीवार पर लिखा जाने वाला प्रत्येक वाक्य हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प का प्रतीक है। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर उन्होंने लाभार्थियों के अनुभव सुनते हुए योजना सम्बंधी चेक एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

भाजपा एक तरफ व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए चुनाव प्रचार को धार देने में जुटी है, तो वहीं दूसरी तरफ अपने परंपरागत तरीके से भी जन जन तक पहुंचने की कोशिश में लग गई है। इसके लिए भाजपा ने अपने पुराने तरीके से दीवार पर लेखन के जरिए संदेश देने की कोशिश शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में दीवार लिखकर किया। जिसमे उन्होंने 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार' का संदेश दीवार पर लिखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लिखी जाने वाले संदेशों में जनता से किए वादों का उल्लेख किया जा रहा है जिन्हे हम पूरा कर चुके हैं।

इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर जनता से किए जाने वाले वादे भी हैं और पार्टी के स्वयं से किया संकल्प भी हैं। लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है और इसमें लिखे संदेशों को आगे बढ़ाते हुए जन जन तक पहुंचाना है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमे प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूनतम 5 जगह दीवार लेखन किया जा रहा है। आज प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट द्वारा देहरादून के विभिन्न बूथों पर दिवाल लेखन में प्रतिभाग किया गया। इस अभियान के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजक पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, सह संयोजक चंडी प्रसाद भट्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, दिनेश आर्य को जिम्मेदारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+