हरिद्वार व गढ़वाल सीटों पर भाजपा का कहां फंसा पेंच, जानिए प्रत्याशियों की घोषणा से पहले क्या है चर्चा

उत्तराखंड में भाजपा अब भी हरिद्वार व गढ़वाल दो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। जिससे भाजपा के दिग्गजों समेत कई नेताओं की नजरें टिकी हुई है। भाजपा जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी है, वहीं दो प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर भी सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है।

LOK SABHA CHUNAV 2024 Where BJP stuck Haridwar Garhwal seat know what discussion before announcement candidates

हरिद्वार सीट से वर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत का ​जब से टिकट होल्ड किया है तब से ये कयासबाजी चल रही है कि पार्टी यहां नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। हरिद्वार सीट पर एकाएक त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रियता के भी मायने तलाशे जा रहे हैं। रविवार को भाजप का हरिद्वार में बड़ा कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। लेकिन निशंक इस कार्यक्रम से नदारद रहे।

साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र​ सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिल सकता है। इसी तरह गढ़वाल सीट पर तीरथ सिंह रावत भले ही कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं लेकिन इस सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, दीप्ति भारद्वाज रावत समेत कुछ अन्य चेहरों के नामों पर चर्चा जारी है।

बता दें कि भाजपा ने टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोडा से अजय टम्टा और ​नैनीताल सीट से अजय भट्ट को फिर से टिकट देकर मैदान में उतारा है। लेकिन हरिद्वार व गढ़वाल होल्ड पर है। इन सीटों पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा है। जो कि एक से दो दिन में कभी भी घोषणा हो सकती है। कांग्रेस की निगाहें भी पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान करने पर टिकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों के उतारने के बाद अपनी रणनीति पर काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+