टिहरी लोकसभा सीट:आधी आबादी होंगी निर्णायक, जानिए देहरादून की किस विधानसभा सीट में महिला वोटर का क्या रहेगा रोल

Tehri lok sabha seat: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोरों पर है। भाजपा ने चौथी बार माला राज्य लक्ष्मी शाह को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी। ये अभी तय नहीं है। लेकिन चुनावों में हर बार अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं लोकसभा चुनाव में खास भूमिका में रहेंगी। जिस तरह से हर सीट पर महिला वोटर का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उससे ये साफ है कि लोकसभा चुनाव में महिलाएं ही निर्णायक होंंगे।

lok sabha chunav 2024 Tehri seat will be decisive women know what role of women voters Dehradun

हर चुनाव में सियासी दलों के लिए महिला वोटर की ज्यादा अहम होती है। ऐसे में सभी महिला वोटर को टारगेट जरूर करते हैं। टिहरी लोकसभा सीट की बात करें तो देहरादून जिले में टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट का काफी हिस्सा शामिल है। जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के काफी करीब आ चुकी है।देहरादून की 10 विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या 923 पहुंच गई है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा में शामिल देहरादून जनपद के हिस्से में पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.12 लाख है, वहीं महिला मतदाता 4.74 लाख के आंकड़े पर पहुंच चुकी हैं।

टिहरी गढ़वाल जिले में पुरुष मतदाता 1.75 लाख हैं, तो महिला मतदाता 1.66 लाख, जबकि उत्तरकाशी जिले में पुरुष मतदाता 1.24 लाख और महिला मतदाता 1.18 लाख हैं। हरिद्वार लोकसभा में शामिल देहरादून की तीन विधानसभाओं में पुरुषों मतदाताओं का आंकड़ा 2.92 लाख है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.69 लाख है।

देहरादून की 10 विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। डोईवाला में सबसे बेहतर सुधार नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में प्रति 1000 पर 962 महिला मतदाता हैं। जबकि धर्मपुर में पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं का अनुपात अभी 877 ही पहुंच चुका है।

विधानसभा -महिला मतदाता एक हजार पुरुषों की तुलना में

  • चकराता- 841
  • विकास नगर -943
  • सहसपुर- 961
  • धर्मपुर -877
  • रायपुर-928
  • राजपुर रोड- 921
  • देहरादून कैंट- 918
  • मसूरी -933
  • डोईवाला- 962
  • ऋषिकेश- 936
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+