Lok sabha chunav 2024 : कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति की घोषणा, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी

Lok sabha chunav 2024 उत्तराखंड में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में गठित 32 सदस्यीय समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल भी शामिल हैं।

 Lok sabha chunav 2024 Congress announced election committee know who got the responsibility

उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी को रोकने की है। पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम सिंह के अलावा संगठन का भी एक प्रमुख गुट है। इस बार हाईकमान ने गुटीय संतुलन को रोकने के लिए सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया गया है। समिति में कुल 19 में से पांच विधायकों को ही जगह मिली है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी समिति का हिस्सा हैं।अधिकतर वरिष्ठ नेताओं को समिति में गुटीय संतुलन साधने का प्रयास भी किया है।

प्रदेश के चार फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे। प्रदेश चुनाव समिति में उत्तराखंड से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल , राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी सम्मिलित हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण व डा हरक सिंह रावत के साथ ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जगह मिली है।

इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, वैभव वालिया, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, गोदावरी थापली, अमरजीत सिंह, राजपाल बिष्ट व राजपाल खरोला को भी समिति में रखा गया है। फ्रंटल संगठनों में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवा दल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी भी समिति के सदस्य रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+