चुनावी कार्यक्रम छोड़ सीएम धामी चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे, पहले मीटिंग फिर ग्राउंड जीरो पर पहुंचे
चार धाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ने के बाद व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से लेकर उत्तरकाशी तक खुद मोर्चा संभाल लिया है।
सीएम धामी हरियाणा में चुनावी कार्यक्रमों को बीच में ही छोड़कर यात्रा व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हैं। आज सुबह सीएम धामी ने पहले सचिवालय में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की और सीधा ग्राउंड जीरो पर जायजा लेने के लिए बड़कोट रवाना हो गए।

चार धामों के 10 मई व 12 मई को कपाट खुलने के बाद से इस बार यात्रियों की संख्या नया रिकॉर्ड बना रही है। दूसरी तरफ, यात्रियों की सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा के लिए सरकार को अब भी मोर्चा संभालना पड़ रहा है।
सीएम ने बगैर पंजीकरण के आ रहे यात्रियों को लौटाने और परिवहन विभाग को जगह जगह चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि धामों की क्षमता के लिहाज से ही यात्रियों को भेजा जाए और जहां उन्हें होल्ड करने की आवश्यकता पड़ रही है वहां उन्हें मूलभूत सुविधाएं जैसे भोजन, पानी, पार्किंग इत्यादि प्रदान की जाए।
बड़ी संख्या में पहुंच रहे यू ट्यूबर को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए कि धामों के 50 मीटर के दायरे में रील बनान प्रतिबंधित रहेगा। आज सुबह फिर सीएम धामी सचिवालय पहुँचे और बगैर देर किए उन्होंने अफसरों के साथ सारे हालातों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश देने के साथ ही खुद भी ग्राउंड जीरो का हाल देखने के लिए बड़कोट रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार अप्रत्याशित भीड़ जरूर धामों में उमड़ रही है लेकिन टीम एफर्ट के जरिये यात्रा को व्यवस्थित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें स्थानीय निवासियों, प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है।प्रशासन दावा कर रही कि बीते दिन से व्यवस्थाओं में काफी सुधार आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications