सुरंग में फंसे मजदूरों को भेजा गया मटर पनीर, पुलाव, डॉक्टरों की निगरानी में बन रहा खाना
उत्तरकाशी में सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों को खाना पहुंचाने के लिए 6 इंच की पाइप को अंदर डाला गया है। इस पाइप को सोमवार को सुरंग के भीतर डाला गया है, जोकि अब पूरी तरह से काम कर रही है।
इस पाइप के जरिए तकरीबन 5-10 किलोग्राम संतरा, सेब, मिठाई आदि भेजी गई है, इसके साथ ही 5 दर्जन केला भी अंदर भेजा गया है। साथ ही दवा, नमक, इलेक्ट्रॉल को भी भेजा गया है। अब खिचड़ी, रोटी सब्जी आदि भेजने की तैयारी की जा रही है।

सुरंग के भीतर मजदूरों के लिए खाना बना रहे कुक ने कहा कि हमने सुरंग में फंसे लोगों के लिए खाना बनाया है। हम उन्हें आज चावल, पनीर भेज रहे हैं। हमने 150 पैकेट तैयार किए हैं। खाना डॉक्टरों की देखरेख में तैयार किया है।
हमने आसानी से पचने वाला खाना बनाया है। एक और कुक संजी राणा ने कहा कि हमने वेज पुलाव, मटर पनीर, बटर चपाती तैयार की है। हमने खाना तय मात्रा में पैक किया है। यह खाना कम मसाले वाला और कम तेल वाला है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले 10 दिनों से उत्तरकाशी की सुरंग में हुए हादसे की वजह से सुरंग के भीतर 41 मजदूर फंस गए हैं। मजदूरों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है। सोमवार को सुरंग के भीतर से मजदूरों की वीडियो फुटेज सामने आई, जिसमे देखा सकता है कि मजदूर ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications