Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेताओं की फिल्मी स्टाइल फायरिंग मामले में चैंपियन के बाद MLA उमेश कुमार भी हिरासत में,दोनों पर केस दर्ज

Roorkee news: भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के फायरिंग के बाद विधायक उमेश कुमार का भी फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में लिया इसके बाद विधायक उमेश कुमार और उनके साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।

kunwar pranav Champion MLA Umesh Kumar custody film style firing registered against both roorkee update

एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोबाल ने इस को लेकर पुष्टि की है। मामले को लेकर खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी ने भी खानपुर विधायक उमेश कुमार एवं अन्य लोगों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली रूड़की में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार की देर शाम को विधायक उमेश कुमार और उनके साथ कई लोग घर पर आए और फायरिंग की इसके बाद उनके आवास के गेट तोड़ने का प्रयास किया।

तथा स्टाफ के कर्मचारियों को भी हथियार दिखाकर गाली-गलौज की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर उनके समर्थक बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इसके बाद चैंपियन और उनके समर्थकों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस बीच खानपुर विधायक उमेश कुमार को सूचना दी गई, वह भी रुड़की पहुंच गए। जहां उन्हें रोका गया। इस बीच पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

बता दें कि पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी फेसबुक लाइव आकर चैंपियन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वह उनके रुड़की और लंढौरा स्थित आवास पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे और फायरिंग की। जिसके बाद से विवाद बढ़ गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+