Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरिद्वार कुंभ: अब सभी 72 गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की होगी रैंडम कोरोना जांच, टीकाकरण की भी तैयारी

हरिद्वार: एक तरफ हरिद्वार में जारी कुंभ मेला अपने परवान पर है, तो दूसरी तरफ कोरोना का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब सरकार की ओर से हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा, जिसमें 14 और प्राइवेट लैब की मदद की जाएगी। दरअसल, कुंभ मेले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी स्टेट बॉर्डर और मेला इलाके के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है। वहीं अब हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर भी रैंडम जांच करने का फैसला लिया गया है।

Haridwar Kumbh Mela 2021

Recommended Video

    Kumbh Mela 2021: COVID-19 मामलों में उछाल, सभी 72 गंगा घाटों पर होगा Random Test । वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबित अभी तक जहां स्वास्थ्य विभाग की 10 और 11 निजी लैब कोरोना की जांच कर थी। वहीं अब 14 और निजी लैब इस काम में लगाई जाएंगी। कुंभ को देखते हुए कोरोना पर काबू करने के लिए रैंडम कोरोना टेस्ट क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, जिससे मेले में किसी तरह का संक्रमण ना फैल सकें। अभी हरिद्वार जिले में रोज 20 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रहा है, जिसमें करीब 18 हजार से ज्यादा मेले में आने वाले श्रद्धालु हैं।

    वहीं जैसे-जैसे कुंभ मेले का वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। ऐसे में मेला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब गंगा घाटों पर भी यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच शुरू करने वाला है। हालांकि अभी तक जहां प्रदेश की सीमा और मेला इलाके में 33 जगहों पर 74 टीमें लगाई गई हैं। इधर कुंभ मेले का हिस्सा बनने आ रहे श्रद्धालुओं के टीकाकरण की भी तैयारी की जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+