जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट, जिन्हें भाजपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, इन आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड से खाली हो रही एक मात्र सीट से महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा का उत्तराखंड में बहुमत होने की वजह से उनका राज्यसभा जाना तय है। माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ बेहतर तालमेल और संगठन में संतुलन बिठाने का उनको ईनाम मिला है।

राज्यसभा के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है। राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा।
16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। माना जा रहा है कि महेंद्र भट्ट र्निविरोध राज्यसभा जा सकते हैं।
जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट
- महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
- भट्ट ने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
- इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
- इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।
- 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री रहे।
- 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
- 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
- 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे।
- 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए। वहींए 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले।
- 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला।
- 2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने।
- 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री बने।
- 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
- 2022 में वे बदरीनाथ सीट से चुनाव हारे।
- जुलाई 2022 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications