Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं BJP नेता और पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,तमंचे पर डिस्को से लेकर कई विवादों से रहा नाता

Kunwar Pranav Singh Champion भाजपा के नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर से नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में पहुंचकर फायरिंग की और जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद पुलिस ने चैंपियन को हिरासत में ले लिया है। साथ ही विधायक उमेश कुमार भी पुलिस की हिरासत में हैं।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

Know who is BJP leader former MLA Kunwar Pranav Singh Champion associated with many controversies

रविवार को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इसको लेकर तनाव हो गया है। खानपुर से विधायक रहे कुंवर प्रणव चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। चैंपियन का तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जब वह एक वीडियो में तमंचा लहराते हुए नजर आए थे। इसके अलावा कोविडकाल में भी चैंपियन लाव लश्कर लेकर बंदूकों के साथ अपने क्षेत्र पहुंचे थे। चैंपियन पहले कांग्रेस में थे।

बाद में वे हरीश रावत सरकार के खिलाफ हुई बगावत में शामिल होकर भाजपा पहुंच गए। यहां से एक बार टिकट मिला लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया। चैंपियन को भाजपा ने भी पार्टी से कुछ दिनों के लिए बर्खास्त किया और फिर बाद में वापस ले लिया। चैंपियन को विवादों का चैंपियन भी कहा जाता है। कभी अपने वीडियो तो कभी अपने बयानों के​ लिए चैंपियन सुर्खियों में बने रहते हैं।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के विवाद: -

  • वर्ष 2003 में चैंपियन पर लक्सर में मगरमच्छ के शिकार के आरोप लगे थे। इस पर वन विभाग ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
  • वर्ष 2009 में चैंपियन पर मंगलौर में हवाई फायरिंग का मामला दर्ज हुआ, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।
  • वर्ष 2011 में चैंपियन पर तत्कालीन विधायक व मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थकों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
  • वर्ष 2011 में रुड़की के एक होटल के मालिक पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2015 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर एक पार्टी के दौरान उन पर हवाई फायरिंग के आरोप लगे थे। इसमें कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
  • वर्ष 2016 में जब कांग्रेस सरकार में उठापठक चली तो चैंपियन बागी विधायकों के साथ रहे।
  • भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल से चैपिंयन की विवादित जुबानी जंग हुई।
  • वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा ने चैंपियन को टिकट दिया। चुनाव जीतने के बाद उन पर नामांकन के दौरान हथियारबंद समर्थकों को ले जाने के आरोप लगे।
  • पिछले साल जुलाई में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो हवा में तमंचा लहराते हुए शराब की बोतल के साथ नाचते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरस होने के बात पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए बीजेपी की सदस्यता से निलंबित कर दिया था। उन्होंने तब अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांगी थी।
  • चैंपियन अब तक चार बार विधायक रह चुके हैं। वो एक बार निर्दलीय, दो बार कांग्रेस से और एक बार बीजेपी से विधायक बने हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+