जानिए क्या हैं वो उत्तराखंड के लिए 3 गुड न्यूज, जिनकी सीएम धामी ने की घोषणा, इसी माह मिलेगी खुशखबरी
CM Dhami announced 3 good news for Uttarakhand: उत्तराखंड में धामी सरकार ने जनवरी माह में ही तीन गुड न्यूज देने की घोषणा की है। सरकार ने दावा किया है कि उत्तराखंड में 25 जनवरी को जब निकाय चुनाव के परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार आनी तय है।
इसके साथ ही यूसीसी यूनिफॉर्म सिविल कोड भी जल्द लागू होगा और 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेल होने हैं। जिससे उत्तराखंड सरकार को काफी उम्मीद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायण के साथ तीन शुभ सूचनाएं आने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इनमे निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार, यूसीसी लागू होना और प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आगाज हैं। जनवरी का महिना उत्तराखंड और धामी सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सबसे पहले निकाय चुनाव के परिणाम आने हैं। भाजपा का दावा है कि निकाय चुनावों में ट्रिपल इंजन की सरकार आने वाली है। उत्तराखंड में 11 नगर निगम हैं। जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
23 जनवरी को इन सभी सीटों पर वोटिंग होना है। 11 में से 3 से 4 सीटों पर भाजपा के लिए जीत मुश्किल लग रही है। यानि इन सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है। फिर भी भाजपा को उम्मीद है कि निगमों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इसके अलावा दूसरी गुड न्यूज सीएम धामी का कहना है कि यूसीसी लागू होगा।
यूसीसी को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। लेकिन अब सरकार निकाय चुनाव निपटते ही इसे लागू करने का मन बना चुकी है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही इसे क्रियान्वयन को बेहतर करने के लिए एप भी लांच किया जा रहा है। जिससे लोग इसे आसानी से समझ सकें।
इसके अलावा तीसरी गुड न्यूज सीएम धामी ने बताई कि राष्ट्रीय खेल। जो कि 28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगे। राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साथ ही खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्तराखंड में खेल, खिलाड़ी और संसाधनों को भी एक साथ बढ़ावा मिलना तय है। ऐसे में देश के सबसे बड़े इवेंट को एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications