चित्रकूट में किसान मोर्चा बैठक: किसानों के साथ ही खाप पंचायत के लीडरों की नाराजगी दूर करेगी BJP

चित्रकूट, 12 सितंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने की कवायद हर पार्टी की तरफ से चल रह है। कुछ दिनों पहले यूपी के मुजफफरनगर में हुई किसान महापंचायत के बाद तो किसानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन और बीजेपी के बीच आर पार की लड़ाई जारी है। योगी सरकार और संगठन को लेकर रहा है कि किसान महापंचायत का असर किसानों के बीच ज्यादा है इसलिए अब बीजेपी भी किसान मोर्चा के जरिए किसानों और खाप पंचायतों तक पहुंचेगा और उन्हें सरकार की नीतियों और कामों को बताने का प्रयास करेगा। चित्रकूट की किसान मोर्चा की बैठक से जुड़े सूत्रों की माने तो किसान मोर्चा के नेताओं से कहा गया है कि वो किसानों से मिलने के साथ ही खाप पंचायत के लीडरों को भी साधने का प्रयास करें जिनका रोल आगामी चुनावी में अहम होने वाला है।

चित्रकूट

चित्रकूट उत्तर प्रदेश में जो जो विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं क्यों राजनीतिक पार्टियां भी अपनी गतिविधियां तेज करती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चित्रकूट में आयोजित की है इस बैठक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों को किसानों को भाजपा के पक्ष में मजबूती से कैसे खड़ा किया जाए इसके गुर सिखा रही है।

खाप समुदाय से जुड़े नेताओं तक पहुंचने की योजना

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खाप (समुदाय) के नेताओं तक पहुंचने की योजना बना रही है, ताकि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जाटों के नेतृत्व में बढ़ते आंदोलन को रोकने की कोशिश की जा सके, जहां हाल के चुनावों में पार्टी को भारी समर्थन मिला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रही महापंचायतों से भाजपा चिंतित है। इन सभाओं में भारी भीड़ आ रही है, जिनमें ज्यादातर जाट समुदाय से हैं। विभिन्न खाप महापंचायत भी आयोजित कर रही हैं और किसान आंदोलन के लिए समर्थन जुटा रही हैं।

किसान पंचायत

तीनों कृषि कानून को समझाने के लिए नेताओं को मिला निर्देश

भाजपा ने तीन कृषि कानूनों के बारे में लोगों को समझाने के लिए अपने नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक छोटी-बड़ी बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी यूपी में लगभग 18 लोकसभा सीटें हैं जहां जाटों का काफी प्रभाव है और वे 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि,

''आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें जितवा कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाने और उत्तर प्रदेश में 325 से भी ज्यादा सीटों पर विजय दिलाने में किसान मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्षों को बता दिया गया है। जल्द ही पार्टी किसानों के बीच जाने का अपना भियान शुरू करेगी।''

किसानों का सरकार से न होने पाए मोहभंग
किसानों का मोह भारतीय जनता पार्टी से भंग ना होने पाए इसके लिए चित्रकूट में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, पार्टी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सिंह पूर्व मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह और उत्तर देश में पार्टी के महासचिव संगठन सुनील बंसल भी बैठक को संबोधित करने आज चित्रकूट पहुंच गए हैं।

बीजेपी

17 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाएगा अभियान

किसान मोर्चा प्रदेश भर में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 में जन्मदिन के अवसर पर किसान जवान सम्मान समारोह का आयोजन करने की रणनीति बना रही है। हर जिले में कम से कम 71 किसानों और जवानों को सम्मानित करने के लिए बड़े आयोजन किए जाएंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि,

''ऐसे लोग जो संगठन के कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। दायित्वों के प्रति लापरवाह लोगों को सावधान हो जाना चाहिए और चित्रकूट की भूमि से संकल्प लेकर जाना चाहिए कि वह पूरे मनोयोग और जोश खरोश से बीजेपी को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 325 से ज्यादा सीटें जिताने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+