Kiran Patel: PMO का अफसर बन उत्तराखंड में यहां भी की सैर, सोशल मीडिया अकाउंट ने खोली पोल
पीएमओ के सीनियर अफसर बनकर देशभर में घूमने फिरने वाला गुजरात के ठग किरण पटेल की उत्तराखंड की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें ऋषिकेश परमार्थ निकेतन, केदारनाथ धाम और देहरादून के मालदेवता समेत कई जगह शामिल हैं।

पीएमओ का वरिष्ठ अधिकारी बताकर जेड प्लस सुरक्षा के साथ पूरे देशभर में घूमने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी इस तरह सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल किया। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट में उत्तराखंड की फोटो और वीडियो इस बात की और इशारा कर रहे हैं। अब उत्तराखंड पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
उत्तराखंड में घूमने फिरने का वीडियो, फोटो भी जांच के दायरे में
पीएमओ के सीनियर अफसर बनकर देशभर में जेड प्लस सुरक्षा और दूसरी सुख सुविधाओं का फायदा उठाने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल का उत्तराखंड में घूमने फिरने का वीडियो और फोटो भी अब जांच के दायरे में आ गया है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट में इस तरह की फोटो और वीडियो है। जो कि इस बात की और इशारा कर रही हैं कि किरण पटेल उत्तराखंड की सैर पर भी आए। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि किरण ने उत्तराखंड टूर पर कहां कहां गए और क्या सुविधांए ली। सोशल मीडिया अकाउंट से साफ पता चल रहा हे कि आरोपी ने जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड की सैर की। जिससे साफ है कि आरोपी ने सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक उड़ाया। आरोपी को जम्मू पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। किरण का ये कारनामा अब दूसरे राज्यों की पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हुई है। जिससे बाद से पुलिस अब किरण के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुटी है। उत्तराखंड की जो फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें ऋषिकेश परमार्थ निकेतन, केदारनाथ धाम और देहरादून के मालदेवता समेत कई जगह शामिल हैं। इनमें किरण ने सरकारी किन किन सुविधाओं का लाभ उठाया इस की जांच शुरू हो गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications