Kedarnath yatra: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बाइक, दो की मौत
Kedarnath yatra accident केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बाइक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गुप्तकाशी के पास हुआ।
जिसमें बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला। दोनों युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। जो कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। बताया गया कि बाइक दुघर्टनाग्रस्त होकर खाई में गिरी। सूचना पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया।
बाइक सवार मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत (उम्र 26 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी, रोहित रावत (उम्र 25 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी।
चना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग लाया गया। जिसके बाद शवों को पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications