Kedarnath weather update बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, 25 मई तक पंजीकरण पर रोक
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रूट पर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धाम के लिए बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Kedarnath weather update मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, जिस वजह से केदारनाथ में 25 मई तक पंजीकरण में रोक लगाई गई है। मौसम विभाग ने मौसम का अपडेट देखने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।
भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रूट पर मंगलवार तक भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धाम के लिए बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है।
25 तक नए पंजीकरण पर रोक
मौसम खराब होने के चलते 25 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी। जो कि पहले 15 मई तक लगाई गई थी। हालांकि जिनके रजिस्ट्रेशन हुए हैं, वे यात्रा कर सकते हैं। अभी तक धाम में कुल 2,89149 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ के लिए रोज 30 हजार पंजीकरण हो रहे हैं। 15 मई तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चारों धामों में अब तक 8 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications