Kedarnath upchunav: भाजपा में टिकट के दावेदारों में बढ़ी टेंशन, सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल तेज, नंबर वन कौन?

Kedarnath upchunav: उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही दावेदारों की भी सक्रियता बढ़ गई है। दावेदार अपने अपने तरीके से लॉबिंग करने में जुटे हैं। हर कोई अपना दावा मजबूत मानकर चल रहा है। भाजपा में भी दावेदार अब खुलकर अपनी दावेदारी रख रहे हैं।

बता दें कि भाजपा की राज्य पॉर्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में 6 नामों पर विचार होने के बाद केंद्रीय पॉर्लियामेंट्री बोर्ड को भेज चुके हैं। इस बीच अब केदारनाथ ​सीट पर दावेदारी कर रहे सोशल मीडिया पर भी अपना दावा मजबूत बता रहे हैं।

Kedarnath upchunav Tension increased ticket contenders BJP stir intensified claimant social media

केदारनाथ सीट से भाजपा की प्रबल दावेदार और दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या भी सोशल मीडिया में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या लगातार सोशल मीडिया के जरिए खुद को दूसरे दावेदारों से बेहतर बताने में जुटी हैं। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये भी दावा किया कि सदस्यता अभियान में भी वह नंबर है।

नंबर वन कौन
इनता ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट से ये भी दावा किया कि वह किस तरह नंबर वन है। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने एक दूसरी पोस्ट के जरिए कुलदीप रावत के साथ मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए सार्थक चर्चा होने का दावा किया। इन दोनों पोस्ट के सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि ऐश्वर्या खुद को टिकट की प्रबल दावेदार बताने में जुटी हैं।

परिवार या परंपरा
साथ ही अब तक उपचुनाव की परंपरा को भी परिवार का टिकट बता रही हैं। ऐसे में भाजपा को अब ये तय करना है कि इस बार भी परंपरा निभाई जाएगी या नया प्रयोग होगा। बता दें कि केदारनाथ सीट पर भाजपा के सामने आधा दर्जन से भी ज्यादा दावेदार हैं।

क्या चौंकाएगी भाजपा
जिनमें पूर्व विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। हालांकि जिस तरह भाजपा चौंकाती आ रही है ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भाजपा किसी नए नाम पर भी दांव खेल सकती है। केदारनाथ उपचुनाव जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+