kedarnath Ropeway पर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे को मिली मंजूरी
Kedarnath Ropeway: केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला करते हुए केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है पर्वतमाला परियोजना के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब (12.4 किमी) तक रोपवे बनेंगे। इस रोप- वे के बन जाने से अभी जो यात्रा 8-9 घंटे में पूरी होती है, वह घटकर अब मात्र 36 मिनट की हो जाएगी।
हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस रोपवे को बनाने में 2,730.13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी रोपवे बनेगा जिसमे प्रतिदिन 11 हजार यात्रियों को ले जाया जाएगा। इस रोपवे में 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

यह रोप-वे पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने से स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा। वृद्धजन और दिव्यांगजन के लिए यात्रा करना काफी सुविधाजनक होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि 'विरासत पर गर्व' मुहिम के तहत सरकार ने इन फैसलों पर मुहर लगाई है। केदारनाथ में पिछले साल 23 लाख श्रद्धालु गए थे। उन्हें काफी ऊंची चढ़ाई करनी पड़ी। लेकिन इस रोपवे के बन जाने से अब लोगों को लाभ मिलेगा।
बता दे कि राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक (12.4 किमी) का रोपवे बनेगा। इसे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट बनाएगा। यह रोपवे दुनिया के सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा। फूलों की घाटी देखने वाले शौकिन लोगों के लिए यह यात्रा काफी फायदेमंद होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक फैसला हुआ। इसका निर्माण समुद्र तल से 3,583 मीटर की ऊंचाई पर किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा करने में सिर्फ 60 मिनट लगेगा। अभी इस यात्रा में 6-7 घंटे का समय लगता है। वहीं घांघरिया होते हुए हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबा रोपवे यात्रा को 45 मिनट कम कर देगा। वर्तमान में, गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा में लगभग 12 घंटे लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications