Uttarakhand News: केदारनाथ के गौरीकुण्ड में भारी बारिश से भूस्खलन, दुकानें बहीं और दर्जनभर से ज्यादा लापता
Kedarnath Landslide Video: केदारनाथ के गौरीकुण्ड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से भारी नुकसान की खबर आ रही है। इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही ।
Kedarnath Landslide Video: रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुण्ड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से भारी नुकसान की खबर आ रही है। इस घटना में कुछ दुकानें बहनें और दर्जन भर से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है।

केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में पहाड़ी चट्टान खिसकने से बड़ा हादसा हुआ है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौरीकुण्ड से मध्य रात्रि जनपद रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन होने के कारण 2 से 3 दुकानें बहने की सूचना है। साथ ही दर्जनभर से ज्यादा लोगों की लापता होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें से कुछ नेपाली मूल के भी होने की आशंका है।
वीडियो देखें-
रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में देर रात भूस्खलन से कुछ दुकानें और 10 से 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं एसडीआरएफ और प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा है pic.twitter.com/FGKsxhe7yD
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) August 4, 2023
Recommended Video
घटना की जानकारी मिलते ही ज़िला प्रशासन, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर NDRF के साथ संयुक्त सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications