Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KEDARNATH चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

KEDARNATH गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद अब केदारनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलते ही चारों धाम की यात्रा का सुचारू रूप से संचालन हो जाएगा। इस बीच बारिश का दौर भी शुरू हुआ है। ऐसे में यात्रा करने वालों को पूरी सर्तकता के साथ यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

चार धाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे या यात्रा करने वालों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। जिससे यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। यहां हम आपको वो सारी बातें बताएंगे जो चार धाम यात्रा के लिए जरूरी हैं।

KEDARNATH Keep these thing mind before setting out Chardham Yatra no problem complete information
  • चार धाम यात्रा करने के लिए सबसे पहले पंजीकरण करना होता है।
  • https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
  • आनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहा है तो देहरादून में 30, हरिद्वार और ऋषिकेश में 20-20 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर हैं। जहां पर आफलाइन पंजीकरण की सुविधा है।
  • चार धाम यात्रा करने के लिए बैग पैक करते समय गर्म कपड़े दवाइयां आदि जरूरी सामान रखना न भूलें।
  • बारिश से बचने के लिए रेनकोट साथ जरूर रखें।
  • केदारनाथ की यात्रा करने की सोच रहें हैं तो हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए heliyatra.irctc.co.in हेली टिकट चेक करें।
  • हेलीकॉप्टर का टिकट नहीं मिल रहा है तो फिर इधर उधर ट्राइ न करें।
  • केदारनाथ की करीब 18 किमी की पैदल यात्रा है। ऐसे में घोड़ा खच्चर या पालकी आदि की सुविधाएं भी ले सकते हैं।
  • यमुनोत्री धाम की भी 8 किमी की खड़ी चड़ाई है। इसके लिए घोड़ा खच्चर ले सकते हैं। ये सब मौके पर ही उपलब्ध रहते हैं। इनके लिए भी रेट फिक्स हैं।
  • चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश या हरिद्वार है। अगर गाड़ी करना चाहते हैं तो यहीं से चार धाम या किसी भी धाम के लिए गाड़ी बुक कर सकते हैं।
  • चारों धाम करना चाहते हैं यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ व बद्रीनाथ यही यात्रा का रूट है।
  • रास्ते में या धामों में रूकने के लिए आनलाइन जीएमवीएन का गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा जगह जगह पर होटल, होम स्टे, ढ़ाबे, रेस्टोरेंट सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।
  • धामों में विशेष पूजा या अन्य पूजन के लिए मंदिर समिति से ही संपर्क करें। इन सबके रेट तय हैं।
  • बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री की अपनी अपनी मंदिर समितियां हैं। इनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
  • चारों धाम के लिए पर्यटन व पुलिस के कंट्रोल रूम है। इन पर सीधे संपर्क कर कोई भी जानकारी ले सकते हैं।
  • पर्यटन विभाग का कंट्रोल रूम 0135-1364 पर टोल-फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
  • चार धाम यात्रा के लिए पुलिस विभाग का कंट्रोल रूम +91 135 271 4484 है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+