Kedarnath heli service जुलाई में करनी है यात्रा तो हो जाइए तैयार, सोमवार से खुलेगा पोर्टल

जुलाई में केदारनाथ धाम की यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए हेली सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। कल यानि तीन जुलाई से आईआरसीटीसी ने केदारनाथ धाम के लिए बुकिंग पोर्टल खोलने जा रही है।

Kedarnath heli service जुलाई में केदारनाथ धाम की यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए हेली सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। कल यानि तीन जुलाई से आईआरसीटीसी ने केदारनाथ धाम के लिए बुकिंग पोर्टल खोलने जा रही है। इस दौरान आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी।

 Kedarnath heli service want to do Heli Yatra in July irctc ready portal will open from tomorrow

मानसून सीजन में कई कंपनियों से संचालन बंद कर दिया है।आर्यन और हिमालयन एविएशन की सेवाएं संचालित हो रहीं हैं। केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। 30 जून तक हेलीकाॅप्टर से 61967 यात्री केदारनाथ पहुंचे।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा की बुकिंग के लिए स्लॉट खोले जा रहे हैं। सात जुलाई तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल है। मानसून आते ही चार धाम यात्रा मार्ग जगह जगह बाधित हो रहा है। इसके साथ ही केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी यात्रा मुश्किल हो रही है। ऐसे में मौसम साफ होने पर हवाई यात्रा का संचालन ही सबसे बेहतर विकल्प है। हालांकि मौसम साफ होने का समय कम ही मिल रहा है।

ऐसे में जितने समय भी हेली सेवा का संचालन हो रहा है। उसमें यात्री हेलीकाॅप्टर से यात्रा करने पर जोर दे रहे हैं। केदारनाथ के लिए एक बार फिर हेली सेवा का मौका मिलने जा रहा है। जिसके लिए कल 3 जुलाई से पोर्टल खुल जाएगा। इस दौरान 8 जुलाई से 31 जुलाई तक की टिकट बुकिंग की जा सकती है।

Kedarnath heli service official website

https://heliyatra.irctc.co.in

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+