केदारनाथ में हेली एंबुलेंस का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय क्रैश, हेलीपैड से 20 मी पर पहले हुआ हादसा
kedarnath helicopter crashes: केदारनाथ में हेली एंबुलेंस का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय क्रैश हो गया है। हादसा केदारनाथ हेलीपैड के पास हुई जब ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।
ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के रूप में यह सेवा चलती है, जो केदारनाथ में मरीज को लेने आई थी। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवा थे। दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। यह घटना हेलीपैड से 20 मी पर पहले हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। हादसा शनिवार यानि आज का है जब केदारनाथ हेलिपैड से 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। पायलट समेत सभी सवारी सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था।
हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त साझेदारी से हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले गंगोत्री जाते समय गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी। इस सीजन का ये दूसरा हेलीकॉप्टर हादसा है, लेकिन गनीमत रही कि इस बार हादसे में किसी की जान नहीं गई।
हादसा कैसे हुआ, साथ ही हादसे की वजह के लिए जांच की जाएगी। जिसके बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की हेल्थ इमरजेंसी के लिए ये सुविधा संजीवनी साबित हो रही है। ऐसे में हादसे के बाद सेवा पर क्या असर पड़ता है। ये भी देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications