गौरीकुंड हादसा: दो नेपाली परिवार समेत 19 लोगों के लापता होने की आशंका, अब तक दो शव बरामद, रेस्क्यू जारी
kedarnath Gaurikund accident update रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में डाटपुल के समीप हुए हादसे में 19 लोगों की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ने अब तक दो शव बरामद कर लिए हैं। सर्च अभियान अब भी जारी है।
kedarnath Gaurikund accident update रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में डाटपुल के समीप हुए हादसे में 19 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ने अब तक दो शव बरामद कर लिए हैं। सर्च अभियान अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में नेपाली मूल के दो परिवार के 10 लोग शामिल हैं।

तीन अगस्त की देर रात को केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पैदल पड़ाव गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से चट्टान व मलबा आया। जिसमें वहीं पर बनीं दुकानें व इसमें रह रहे लोग चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर रात्रि को ही गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जनपदीय आपदा प्रबन्धन विभाग सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
Recommended Video
रात में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आयी। सुबह सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रशासन के पास अब तक 14 लोगों के मिसिंग की सूचना मिली है। जबकि स्थानीय लोग 19 लोगों के होने का दावा कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में यहां पर किराए की दुकान चला रहे नेपाली मूल के दो परिवार भी लापता है। इनमें दो परिवार के दस लोग बोल्डर की चपेट में आकर नदी में समा गए। जो कि अपने पूरे परिवार और बच्चों के साथ यहीं पर रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications