गौरीकुंड हादसे का आंखों देखा मंजर, मौत बनकर आए बोल्डर, दुकानों और लोगों को खींच कर ले गए
गौरीकुंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम चंद्र गोस्वामी से वन इंडिया हिंदी ने 3 जुलाई देर रात के भयानक मंजर को लेकर बातचीत की। बताया गौरीकुंड में जिस जगह पहाड़ी चट्टान खिसकने से हादसा हुआ। वह बाजार से करीब 200 मीटर पहले है।
शाम से हल्की हल्की बारिश हो रही थी। आजकल यात्रा बहुत धीमी हो गई है तो बाजार में अंधेरा होते ही सुनसान हो जाता है। रात को करीब 11 से साढ़े 11 का समय रहा होगा। अचानक आधे घंटे से तेज बारिश हुई। बहुत तेज बोल्डर गिरने की आवाज आई। हम गहरी नींद में थे। अचानक नींद खुली तो कुछ अनहोनी की आशंका हुई।गौरीकुंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम चंद्र गोस्वामी से वन इंडिया हिंदी ने फोन पर 3 जुलाई देर रात के भयानक मंजर को लेकर बातचीत की।

गौरीकुंड में जिस जगह पहाड़ी चट्टान खिसकने से हादसा हुआ। वह बाजार से करीब 200 मीटर पहले है। राम चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 11 बजे के बाद बाजार से 200 मीटर पहले तेजी से आवाज सुनाई दी तो हम भी दौड़े लेकिन तब तक वहां पर सबकुछ खत्म हो गया था। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने बारिश में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन जो हालात थे, उसमें कुछ मिलना असंभव सा लग रहा था।
लग ही नहीं रहा था कि यहां पहले दिन तीन अस्थाई दुकानें रही होंगी। आधे घंटे में तेजी से बारिश हुई तो पहाड़ी से चट्टान खिसकी जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम चंद्र गोस्वामी का कहना है कि 19 लोग मिसिंग है। अब तक तीन शव बरामद हो गए हैं। लेकिन 16 अब भी लापता है। जिस जगह पर चट्टान गिरी, वहां पर तीन टिनशेड की दुकानें थी। जो कि अस्थाई थी।
दो नेपाली परिवार चला रहे थे, एक स्थानीय व्यक्ति चला रहा था। हालांकि ये जानकारी किसी के पास नहीं है, कि उस रात इन दुकानों में कितने लोग रुके हुए थे। लेकिन सामान्य दिनों में इन तीन दुकानों में दो पर नेपाली परिवार और एक पर कुछ अन्य लोग रहते थे। उस रात इस तरह का भयानक मंजर देखकर हर कोई सहमे हुए हैं। रास्ते के नीचे की तरफ जो टिनशेड की अस्थाई दुकानें बनीं थी, उनका नामोनिशान नहीं है। घटनास्थल से थोड़ा नीचे नदी का तेज बहाव है। ऐसे में रेस्क्यू करने में भी भारी परेशानी हो रही है।
कुछ ऐसा था वहां पर मंजर वीडियो देखें-
बहुत ज्यादा बारिश के कारण गौरीकुंड में बादल फटने की वजह से दुर्घटना की खबर है , बाबा केदार सबकी रक्षा करें , ऐसे मौसम में कृपया सभी लोग यात्रा करने से बचें 🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/DJ5DsmcsFl
— पहाड़ी दीदी (रेखा देवशाली) (@pahadinaari) August 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications