Kedarnath dham yatra: कपाट बंद करने से पहले दर्शन का आखिरी मौका, हेली सेवा का टिकट ऐसे करें बुक
Kedarnath dham yatra: केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व पर बंद हो जाएंगे। जिसके बाद हेली सेवा बंद हो जाएगी। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो हवाई सेवा का आखिरी चरण 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।
इसके लिए हेली सेवा की अंतिम स्लॉट के टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल आठ अक्तूबर को खुलेगा। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। अब 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

केदारनाथ धाम यात्रा गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से छह एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। आईआरसीटीसी ने केदारनाथ धाम अंतिम स्लॉट के लिए बुकिंग तिथि जारी कर दी है। आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी, जिसमें यात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। नौ अक्तूबर को अधिकारिक रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट बुकिंग के लिए बंद की जाएगी। श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ जाकर केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली टिकट बुक कर सकते हैं।
- आखिरी चरण 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।
- आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी।
- टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी।
- बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है।
- बिना पंजीकरण के टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे।
- https://heliyatra.irctc.co.in/ पर ही जाकर टिकट बुक करें
- हेली सेवा के लिए कोई दूसरी सेवा या वेबसाइट नहीं हैं।
- नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली किराए के दरों में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने के साथ ही 30 फीसदी शटल ऑपरेशन को कम कर दिया है।
किराए की दरें-
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया
- गुप्तकाशी से केदारनाथ: आने-जाने का किराया 12,444 रुपये
- फाटा से केदारनाथ: 8,842 रुपये
- सिरसी से केदारनाथ: 8,839 रुपये












Click it and Unblock the Notifications