Kedarnath dham यात्रा की कर रहे हैं प्लानिंग, तो हेली सेवा का नहीं आ सकता अब नंबर, ये है वजह

केदारनाथ धाम की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अगर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की सोच रहे हैं तो कपाट बंद होने तक अब हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है।

Kedarnath Dham Yatra If you are planning then heli service is not available, this is the reason

बुधवार को आईआरसीटीसी ने 15 नवंबर तक की अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है। 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुके हैं।

जैसे जैसे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होेने की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि केदारनाथ जाने के लिए भक्तों में हेली सेवा को लेकर भी जबरदस्त उत्साह है। एक दिन में ​ही 15 नवंबर तक के टिकट फुल हो गए हैं।

जिससे अब यात्रियों को केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके लिए अब श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी होगी। इस सीजन में चारों धामों में सबसे ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। अभी तक 18 लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे हैं। अभी 20 दिन की यात्रा शेष है। तो ऐसे में ये आंकड़ा इस बार ​नए रिकॉर्ड बना सकता है।

इस बीच केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा को लेकर बाबा केदार के भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है। इस वर्ष अभी तक 52 श्रद्धालु यहां साधना कर चुके हैं। इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम को 1.74 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो चुकी है। ध्यान गुफा के लिए आगामी दिनों की बुकिंग मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+