Kedarnath dham yatra उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग भी फुल, जानिए कब तक

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी है। चारों धामों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। जो कि एक नया रिकॉर्ड बना सकता है। ऐसा ही कुछ केदारनाथ हेली सेवा को लेकर उत्साह लोगों में देखा जा रहा है। 31 अक्तूबर तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

 Kedarnath Dham Yatra flooded devotees, booking Heli service tickets is also full, know till when.

नवंबर में कुछ ही दिन की यात्रा शेष रह जाएगी। ऐसे में अब श्रद्धालुओं को नवंबर का इंतजार करना पड़ सकता है। आईआरसीटीसी ने अक्टूबर में ​​हेली यात्रा के लिए 27 सितंबर को बुकिंग पोर्टल खोला था। जो कि चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए टिकटों की जबरदस्त मारामारी है। पहले ही दिन 15 हजार टिकटों की बुकिंग हुई थी।

आईआरसीटीसी ने 1 से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। हेली सेवा के टिकट के​ लिए heliyatrairctc.co.in पर ही टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल 31 अक्टबूर तक के लिए यात्रा के टिकट उपलब्ध नहीं हैं।

अगर किसी यात्री ने टिकट केंसिल किए थे, उसके लिए वेबसाइट पर अलग से जानकारी उपलब्ध की जाती है। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख के पार पहुंच चुका है, जो कि पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। अभी भी डेढ़ माह की यात्रा शेष है। इस बार उम्मीद लगाई जा रही है कि यात्रा का आंकड़ा 50 लाख पार कर जाएगा।

मानसून के विदा होने के बाद केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिन से प्रतिदिन 12 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 14 लाख पार कर चुकी हैं। केदारनाथ धाम में भक्तों का सैलाब एक बार फिर से उमड़ रहा ​है।

गत वर्ष की केदारनाथ के इतिहास में सबसे अधिक 15 लाख 45 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे थे। इस वर्ष अभी तक 1401955 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके है। द्वितीय चरण में भी आठ हेली कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं दे रही है। प्रतिदिन औसतन 12 सौ से अधिक यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। अब तक हेली सेवा से कुल 85 हजार 130 यात्री दर्शनों को पहुंचे।

जानिए हेली सेवा का किराया

हेलीपैड किराया (प्रति यात्री आने-जाने का)

सिरसी से केदारनाथ 5498 रुपये

फाटा से केदारनाथ 5500

गुप्तकाशी से केदारनाथ 7740

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+