Kedarnath dham yatra: नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक, मौसम खराब और श्रद्धालुओं की भीड़ बनीं वजह, जानिए अपडेट

केदारनाथ यात्रा के लिए मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन ने नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है।

Kedarnath dham yatra: ban new registration till June 15, bad weather crowd devotees know the update

केदारनाथ के लिए एक बार फिर पंजीकरण को रोक दिया गया हैं। मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन ने नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। पहले भी 3 जून तक पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी, जो अब बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।

मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें
केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे व्यवस्थाएं करने में प्रशासन और मंदिर समिति को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा शुरू करें।

अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद से ही देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी ​​हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ चारों धाम में बारिश का सिलसिला जारी है।

केदारनाथ के लिए 13.16 लाख पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38.87 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 13.16 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.51 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि केदारनाथ धाम में अब तक 6.46 लाख और बदरीनाथ में 5.24 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

पैदल मार्ग पर चार चिंतन शिविर बनेंगे
केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर अब यात्रियों की सुविधाओं के लिए चार चिंतन शिविर बनाए जाएंगे। केदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान के तहत संस्कृति मंत्रालय ने चार स्थानों पर चिंतन शिविर बनाने की योजना बनाई है। छोटी लिंचोली, बड़ी लिंचोली, भीमबली और रामबाड़ा में चिंतन शिविर के लिए जगह का चयन किया गया। जहां पर श्रद्धालु आराम कर सकेंगे।

Recommended Video

      Rudraprayag में बर्फबारी में फंसे बुजुर्ग श्रद्धालु को SDRF ने बचाया | वनइंडिया हिंदी #shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+