केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर में लपटी केदारपुरी , हेमकुंड साहिब में तीसरी बार हिमपात
Kedarnath Dham weather snowfal उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी से भी मौसम बदल गया है। हेमकुंड साहिब के बाद अब केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे भोलेनाथ के भक्त झूम उठे। साथ ही धामों में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। हेमकुंड साहिब में यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक तीसरी बार बर्फ गिर चुकी है।
मंगलवार को आज केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से मंदिर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत नजारे देखने के बाद श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। हर कोई इन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। बता दें कि कड़ाके की ठंड के बावजूद धाम में यात्रा पूरे चरम पर है।

सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा को पहुंच रहे हैं। अब ठंड के साथ बर्फबारी का भी श्रद्धालु जमकर मजा ले रहे हैं। बता दें कि अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिससे आने वाले दिनों में फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।
वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई है। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में ताज़ी बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके कारण यात्रा मार्ग और हेमकुंड साहिब परिसर में फिसलन बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस व एसडीआरएफ पूरी तरह से मुस्तैद हैं। SDRF के जवान हेमकुंड साहिब में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे गुरुद्वारे के आस-पास और परिसर में मौजूद रहकर लाउडहेलर के माध्यम से लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। लाउडहेलर पर एसडीआरएफ जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है। उन्हें मौसम के मिजाज को देखते हुए समय रहते नीचे घांघरिया लौटने का आग्रह किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications