Kedarnath dham भारी बारिश से पैदल मार्ग पर मलबा पत्थर आने से यात्रा बंद, यात्रियों को ऐसे किया गया रेस्क्यू

Kedarnath dham yatra: उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। जिससे पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है। इस बीच बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग भी बंद है। हिमालयी मंदिर के रास्ते में हुए भूस्खलन के बाद केदारनाथ की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को एसडीआरएफ और प्रशासन रेस्क्यू करा रहा है।

स्लाइड जोन में फंसे यात्रियों को एसडीआरएफ ने हाथ पकड़कर पार कराया। बीते बुधवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग के समीप और मुनकटिया में बंद हो रखा है। मार्ग के अवरूद्ध होने से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को पैदल मार्ग से धाम भेजा जा रहा है।

Kedarnath Dham weather mousham Yatra closed heavy rains debris falling footpath passengers rescued char dham

एनएच द्वारा राजमार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है। उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलबा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए।

देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया।। अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार

  • केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र से आगे गौरीकुण्ड की तरफ मलबा पत्थर आने से पूरी तरह से बाधित हो गया है।
  • मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है, जिस कारण सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की तरफ आवाजाही पूर्णतः बन्द है।
  • इन दोनो स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से बाधित होने के कारण केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी तौर पर रुकी हुई है।
  • सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है।
  • इन दोनों स्थानों पर मार्ग खुलने के उपरान्त यात्रियों का सुरक्षित आवागमन कराया जायेगा।
  • गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग भी संवेदनशील है व कुछेक स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।
  • सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से मार्ग में आये मलबा-पत्थर इत्यादि हटवाया जा रहा है।
  • केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से आग्रह है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही अपनी यात्रा पर आयें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अपनी यात्रा करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+