Kedarnath dham: केदारनाथ ट्रैक रूट 7 सेक्टरों में विभाजित, 16 सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी

केदारनाथ यात्रा मेंं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। केदारनाथ यात्रा को सिरोबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक 07 सेक्टर बनाए गए हैं और गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक रूट को 07 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग के अलावा 07 नई पार्किंग तैयार की गई हैं। केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ट्रैक रूट पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनका पूरा डिस्प्ले कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यात्रा का मैनेज करने के लिए पूरे जिले में 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Kedarnath dham track route divided 7 sectors monitoring is being done through 16 CCTV cameras

यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सचिव गृह दिलीप जावलकर ने जिला प्रशासन के साथ समीक्षा की।
सचिव गृह ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सभी तीर्थ यात्रियों को दर्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ उचित प्रबंधन किया जाए ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कहा कि, यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर सोनप्रयाग एवं गुप्तकाशी से पहले ही यात्रा को मैनेज किया जाए ताकि यात्रा मार्ग में जाम जैसी स्थिति न होने पाए।

सचिव गृह ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा उत्तराखंड की मुख्य यात्रा है। कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी मात्रा में होती है। कपाट खुलने के अगले एक से दो सप्ताह में तथा सप्ताह के अंतिम दिनों में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में बहुत वृद्धि होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+