Kedarnath dham: केदारनाथ धाम पहुंची एसयूवी थार, जानिए कैसे और कौन करेगी इसकी सवारी

Kedarnath dham: केदारनाथ धाम में आज वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से महिंद्रा की थार एसयूवी कार पहुंची है।

थार कार से धाम में बीमार, विकलांग और बुजुर्ग लोगों को हेलीपैड, बेस कैंप आदि स्थानों से मंदिर परिसर तक ले जाने का कार्य करेगी।

Kedarnath Dham SUV Thar reached Kedarnath know how and who will ride it

बताया जा रहा है कि दो थार सेवाएं देंगे। इसके साथ ही शीघ्र ही तीन गोल्फ कार्ट भी केदारनाथ धाम पहुंचेंग।
महिंद्रा थार वाहन केदारनाथ धाम में स्थित बेस कैंप, एमआई 26 हेलीपैड, वीआईपी हेलीपैड, आस्था पथ आदि पर आवाजाही करेंगे।

ये वाहन बीमार, बुजुर्ग, विकलांग, दिव्यांग आदि यात्रियों की सहायता करेंगे। महिंद्रा थार ऐसयूबी कार को हेलीपैड से मंदिर के निकट पहुंचाया गया।।

यहां बदरी-केदार मंदिर समिति के पुजारियों, वेदपाठियों ने थार कार की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद काफी देर तक गाड़ी का ट्रायल भी किया। जिस दौरान युवा काफी उत्सुक नजर आए।

केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य के साथ साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए पहली बार वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से महिंद्रा का थार एसयूवी कार पहुंचाई गई। चिनूक हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ में कई भारी वाहन पहुंचाए जा चुके हैं। जो पुर्ननिर्माण कार्यों में मदद पहुंचा चुके हैं।

जिला प्रशासन की पहल पर बीमार, बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों की सहायता के लिये यहां महिंद्रा थार एसयूवी कार भेजी गई। वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से एक थार कार को आज गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ धाम भेजा गया। जो कि सकुशल पहुंच गई।

अब कल यानी शनिवार को दूसरी थार एसयूवी कार धाम पहुंचाई जायेगी। इसके अलावा धाम में तीन गोल्फ कार्ट भी भेजे जाएंगे। केदारनाथ में थार पहुंचते ही वहां पर्यटकों और युवाओं की भीड़ जुट गई। हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करता हुआ नजर आया। इस बीच चिनूक से थार को लोड करते और केदारनाथ में उतारने का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+