Kedarnath dham में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश,7 की मौत
helicopter crash in kedarnath: उत्तराखंड में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें 7 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार जिस तरह का हादसा हुआ है, हादसे में किसी के बचने की उम्मीद कम है।
रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह -सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। 7 की मौत होने की जानकारी मिल रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा के लिए उड़ा लेकिन गौरीकुंड क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है, हालांकि अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने क्रेश होने की पुष्टि की है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने सूचना दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
उन्होंने बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications