Kedarnath dham: 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, 3.50 लाख पहुंचा रजिस्ट्रेशन आंकड़ा, यहां करें हेली सर्विस बुकिंग

चारधाम यात्रा के तहत अभी तक 9 लाख 68 हजार 951 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 3 लाख 49 हजार 944, बद्रीनाथ-291537, यमनोत्री-161149 और गंगोत्री धाम के लिए 166310 यात्री पंजीकरण करवा चुके है।

Kedarnath dham Doors open April 25 registration figure reached 3.50 lakh, book heli service IRCTC

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और सरकार तैयारियों में जुटी है। चारधाम यात्रा के तहत अभी तक कुल 9 लाख 68 हजार 951 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जिनमें से केदारनाथ धाम के लिए 3 लाख 49 हजार 944, बद्रीनाथ-291537, यमनोत्री-161149 और गंगोत्री धाम के लिए 166310 यात्री विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग सात करोड़ पार

इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल सात करोड़ इकतालीस लाख सतहतर हजार छह सौ सढ़सठ हजार रुपये की बुकिंग की जा चुकी है। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के साथ-साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी श्रद्धालु आ जा सकते हैं। हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम यात्रा करने वालों को इस वर्ष की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग हेतु IRCTC को अधिकृत किया गया है।

हेली सेवा बुकिंग हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in

हेली सेवा बुकिंग हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in है। उत्तराखंड पुलिस ने अपील जारी करते हुए कहा है कि हेली सेवाओं से सम्बन्धित अन्य किसी प्रकार की वेबसाइट इत्यादि पर पंजीकरण इत्यादि का प्रयास बिल्कुल भी न करें और न ही फर्जी लोगों के झांसे में आएं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर की जाने वाली होटल बुकिंग इत्यादि भी सोच समझ कर करें।

बद्रीनाथ धाम को "स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन"के रूप में विकसित

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारों धामों के विकास के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील हैं। वर्ष 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद केन्द्र के सहयोग से जहां प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवा रही है वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम को एक "स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन" के रूप में विकसित किए जाने का सरकार चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा और पर्यटन के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है।

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की कार्यवाही प्रारंभ

इसलिए हम देश के अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम जोरों पर चल रहा है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तथा सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना को विकसित करने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। दोनों रोपवे परियोजनाओं को 3 वर्ष में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने खरसाली से यमुनोत्री तक 166 करोड़ से भी अधिक की धनराशि से बनने वाने रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।

प्रत्येक पंजीकृत यात्री के लिए विशेष टोकन की व्यवस्था

महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। यात्री सुविधाओं को देखते हुए इस बार प्रत्येक पंजीकृत यात्री के लिए विशेष टोकन की व्यवस्था की गई है जो उन्हें प्रत्येक धामों के दर्शन कराने में सहायक होगी। उन्होंने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए वह पंजीकरण अवश्य करवाएं।

विभिन्न धार्मिक सर्किटों का निर्माण

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों जिनमें शाक्त, शैव, वैष्णव, गोलज्यू, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद, महासू देवता, नरसिंह देवता, और नवग्रह देवता सर्किट का निर्माण किया गया है। अपनी सुविधानुसार यात्री इन धार्मिक सर्किट के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। इसलिए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Recommended Video

    Kedarnath temple opening date: आ गया शुभ मुहूर्त, जानें कब खुलेंगे मंदिर के कपाट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+