Kedarnath dham: बाबा केदार की यात्रा शुरू, जानिए कैसे करें यात्रा और कैसे होंगे दर्शन, इन बातों का रखें ध्यान
केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल गए हैं। अब 6 माह तक बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ में ही होंगे। अगर आप भी केदारनाथ के दर्शन करने की सोच रहे हैं। तो यहां आपको सारी जानकारी मिलेगी।
केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। जो कि 12 ज्योर्तिंलिंग, पंच केदार और चार धाम में स्थित है। केदारनाथ की दिल्ली से दूरी करीब 450 किमी है। इसके साथ ही करीब 20 किमी पैदल यात्रा भी है।

केदारनाथ के लिए हेली सर्विस भी है। जो कि तीन जगह से उपलब्ध रहती है। गुप्तकाशी,फाटा, सोनप्रयाग। लेकिन तीनों जगह से हेलीकॉप्टर की बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए ही बुक होती है।
यात्रा कैसे करें
पैदल यात्रा के लिए घोड़ा, खच्चर, पालकी आदि कई अन्य तरीकों से भी यात्रा कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है। चाहें पैदल यात्रा करें या फिर हवाई सेवा से। हर माध्यम से यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है।
कैसे हांगे दर्शन
केदारनाथ में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम कर दिया गया है। इसके लिए मंदिर समिति से संपर्क करना होगा। सुबह 5 बजे से रात के आठ बजे तक दर्शन होते हैं। बीच में कुछ समय विश्राम भी रहता है। शुरुआत में यात्रियों की संख्या को देखते हुए दर्शन का समय बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए तीन सौं रुपए अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।
कहां घूमें कहां दर्शन करें
केदारनाथ मंदिर में दर्शन के अलावा केदारपुरी में अन्य जगहों विशेषकर शंकराचार्य की मूर्ति, पंचकेदार, चोपता, वासुकी ताल, वासुकी तालाब, भैरवनाथ मंदिर आदि के दर्शन और घूमने जा सकते हैं।
सावधानी जरुरी
केदारनाथ यात्रा में सबसे अहम बात जिसका ध्यान रखना होता है वह है मौसम। केदारनाथ में तापमान बहुत कम रहता है। कभी भी बारिश व बर्फबारी गिर सकती है। ऐसे में साथ गर्म कपड़े, रेन कोट, शॉल, ग्लब्स आदि जरुरी सामान साथ रखना आवश्यक है। सांस के मरीजों को जरुरी उपकरण और दवाएं साथ लेना जरुरी हैं।
यात्रा के लिए पंजीकरण वेबसाइट और संपर्क नम्बर:
Website: uttarakhandtourism.gov.in / badrinath-kedarnath.gov.in
mail id : touristcare।uttarakhand@gmail. com
whatsapp No: 91-8394833833
Toll Free No: 0135 1364, 0135-2559898, 0135-2552627












Click it and Unblock the Notifications