Kedarnath dham में टूट रहे सारे रिकॉर्ड , एक दिन में इतने श्रद्धालुओं के पहुंचने का भी बन गया नया कीर्तिमान
केदारनाथ धाम में इस बार आंकड़ों में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केदारनाथ में भक्तों का आंकड़ा 18.77 लाख से अधिक हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 15 नवंबर को बंद होंगे। ऐसे में यात्रा अभी 15 दिन शेष है। मंदिर समिति को इस बार उम्मीद है कि आंकड़ा 20 लाख पार कर सकता है।
हर दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। रविवार को ही 21 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे। इस सीजन में बीते चार माह में एक दिन में सबसे अधिक है। इस दौरान पूरे दिनभर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

बीते कुछ दिनों से धाम में भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सोमवार को 19,599 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस सीजन की यह यात्रा ऐतिहासिक कही जा सकती है। पहली बार यात्रा में 18,77,989 से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।
उत्तराखंड में अब तक लगभग पौने 19 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि जब भैयादूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे, तब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख तक पहुंच जाएगी। केदार घाटी में मौसम खराब होने के बावजूद भी रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंच रहे हैं।
मध्य प्रदेश के व्यक्ति से हेलीकॉप्टर की बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति से रकम लेने के बाद उसे फर्जी टिकट थमा दिए गए। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जिसका संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दीपक परमार निवासी सेक्टर-65 विजयनगर लसुडिया इंदौर मध्य प्रदेश ने इस संबंध में शिकायत दी है। उसने शिकायत में बताया है कि कहीं से पवन हंस हेलीकॉप्टर एजेंसी का एक नंबर मिला। संपर्क करने पर 20 सीट की बुकिंग के लिए एक लाख रुपये किराया बताया। कहा कि 50 फीसदी रकम पहले देनी होगी। आरोप है कि टिकट की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में फर्जीवाड़े का पता चला। इस मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया।












Click it and Unblock the Notifications