Kedarnath by-election: कांग्रेस में ​दिल्ली से देहरादून तक हलचल तेज,जानिए कब होगा टिकट फाइनल

Kedarnath by-election: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में ​प्रत्याशी चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पर्यवेक्षकों, सीनियर नेताओं और प्रदेश संगठन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को लेकर मंथन हुआ।

इसके बाद तीन नामों को देहरादून में बैठक के बाद फिर से हाईकमान को भेजने पर सहमति बनी। बताया गया कि पर्यवेक्षकों के पास रिपोर्ट के आधार पर दर्जन भर नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से भी सुझाव मांगे गए।

Kedarnath by-election Movement intensifies Congress Delhi to Dehradun know when ticket final

अब तीन नाम पर होगा मंथन
इसके बाद तय हुआ कि ​देहरादून में एक बार फिर प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर तीन नामों के पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा। जो कि 27 अक्टूबर से पहले तय किए जाएंगे। 29 नवंबर तक नामांकन तिथि से पहले नाम तय करना है। ऐसे में समय कम बचा हुआ है। माना जा रहा है कि आज या कल इस पर बैठक हो जाएगी। जिसके बाद 27 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी का चयन कर सकती है।

हरक फिर चर्चा में
इस बीच खबर ये भी कि दावेदारों में हरक सिंह का नाम फिर से चर्चा में है। जो कि बीते दिनों से शांत है। इस बीच कांग्रेस भाजपा के अंदर की सियासत पर भी नजर बनाए हुए है। भाजपा के अंदर भी टिकट को लेकर जबरदस्त रार हो रही है। कांग्रेस इसका फायदा उठाना चाहेगी। इसके लिए भी वेट एंड वॉच की स्थिति अपनाई जा रही है। इस बीच दिल्ली से कांग्रेस की एक तस्वीर जारी हुई है जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एक साथ हाथ से हाथ मिलाए हुए दिख रहे हैं।

गोदियाल,माहरा एक साथ के मायने
जिसके जरिए ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पार्टी के अंदर आल इज वेल है। बता दें कि जब से गणेश गोदियाल को केदारनाथ उपचुनाव का मुख्य पर्यवेक्षक की भूमिका दी गई तब से करन माहरा और गोदियाल की बीच की दूरी बढ़ती जा रही है। इस बीच ये भी बात सामने आई कि गणेश गोदियाल ने केदारनाथ उपचुनाव की रिपोर्ट सीधे प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को सौंपी। जिससे प्रदेश संगठन नाराज हो गया। इसके बाद पार्टी में काफी विरोध के सुर नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+