Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kedarnath By-Election 2024: मतदान की तारीख का ऐलान, जानिए कब पड़ेंगे वोट किस दिन आएगा परिणाम, क्या है समीकरण

Kedarnath By-Election 2024 उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया हैै।20 नवंबर को केदारनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। जबकि 23 नवम्बर को मतगणना होगी। 29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा।

केदारनाथ के लिए लगभग 92 हजार मतदाता मतदान करेंगे। भाजपा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा। केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है।

Kedarnath By-Election 2024 Voting date announced know when votes cast on which day results equation

केदारनाथ में पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इस सीट पर पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। जिसके लिए उत्तराखंड के विधायकों को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस मंगलौर व बद्रीनाथ सीट की तरह केदारनाथ सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

भाजपा ने उतारे दिग्गज
जबकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों को केदारनाथ जीतने के लिए मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ सीट पर प्रचार का जिम्मा संभाल चुके हैं। पहले ही केदारनाथ क्षेत्र के लोगों के लिए कई सौगातें दे चुके हैं।

जल्द ही दावेदार पर मंथन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी केदारनाथ में मोर्चा संभाल चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि ​​दावेदारों पर भी जल्द मंथन शुरू हो जाएगा। कांग्रेस के अंदर भी कई दावेदार मैदान में नजर आ रहे हैं। जो कि शुरूआत से ही ​फील्डिंग सजाने में जुटे है।

कांग्रेस का नया दाव
कांग्रेस में गणेश गोदियाल को पार्टी ने केदारनाथ सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। गोदियाल को कांग्रेस ने केदारनाथ में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। उनके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, वीरेंद्र जाती और लखपत बुटोला को बतौर ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि हरीश रावत खेमा इस सीट पर सक्रिय है जो कि पूर्व विधायक मनोज रावत के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस से मनोज रावत का पलड़ा मजबूत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+