Kedarnath Badrinath dham: यात्रा शुरू,केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई तक बंद, ये है मौसम का अपडेट

मौसम को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन पर 8 मई तक के लिए रोक लगा दी है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू हो गई है। आगामी तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Kedarnath Badrinath dham: Yatra begins, registration for Kedarnath closed till May 8 weather update

शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू तो हो गई लेकिन मौसम को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन पर 8 मई तक के लिए रोक लगा दी है। केदारघाटी और उत्तराखंड में आगामी तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसको देखते हुए रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है। बद्रीनाथ, गंगोत्री,-यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

हिमखंड टूटने से आवाजाही अवरुद्ध हो गई थी

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे पैदल मार्ग में लिनचोली से आगे भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से आवाजाही अवरुद्ध हो गई थी। जिसे एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से खोला गया है। हालांकि पैदल मार्ग अब भी सही स्थिति में नहीं है। बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी आज सुचारु रुप से चल रही है। बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ हाइर्व हेलंग के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था।

सीमित संख्या में ही केदारनाथ पैदल जाने की अनुमति

शुक्रवार सुबह 6 बजे तक सोनप्रयाग से 2806 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जबकि 302 यात्री धाम से वापस सोनप्रयाग लौटे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में मोैसम खराब है तथा भारी बर्फबारी के कारण कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर पर बार-बार ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो रहा है। सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड में रूके यात्रियों को सीमित संख्या में ही केदारनाथ पैदल जाने की अनुमति होगी। उधर हेलंग के पास बंद बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग खुल गया है। वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Recommended Video

    Uttarakhand के Kedarnath Dham में Snowfall, कुछ ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+