keadrnath by election: आदर्श आचार संहिता लागू,दिव्यांग 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान होते ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो कि 25 नवंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 07 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जानकारी दी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है।

30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2024 घोषित की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे और शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 7 पोलिंग बूथों पर मतदान तिथि से 2 दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा जबकि 166 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को मतदान से एक दिन पहले रवाना किया जाएगा। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को 02 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम 3 शिफ्ट में निगरानी रखेंगी।
इसके साथ ही सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 8 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है जबकि दो वीडियो टीम निरंतर क्षेत्र में मॉनिटरिंग करेंगी। उपचुनाव के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती भी की जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा के लिए फॉर्म 12 का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।
- विधानसभा क्षेत्र में 90540 मतदाता
- जिसमें 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता
- पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता
- 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641
- विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2949












Click it and Unblock the Notifications