Kashipur firing case :परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग, यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को भेजा जवाब
काशीपुर फायरिंग:गुरजीत के पति ने की CBI जांच की मांग
Kashipur firing case काशीपुर फायरिंग में गोली लगने से अपनी जान गंवाने वाली गुरजीत कौर की मौत का मामला तूल पकडता जा रहा है। जहां एक तरफ इस मामले में जमकर राजनीति शुरू हो गई है,वहीं परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही इस मसले पर सिख संगठन भी मुखर हो गए हैं। पुलिस पर सीबीआई जांच की मांग का दबाव बढ़ता जा रहा है। दो राज्यों के बीच फंसे मामले से दोनों पुलिस उलझी हुई है। हालांकि यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के सवालों के जवाब भेज दिए हैं।

भरतपुर गांव में बुधवार की देर शाम हुई फायरिंग में गुरजीत की मौत
उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में बुधवार की देर शाम मुरादाबाद पुलिस की टीम सादी वर्दी में दबिश देने पहुंचे। पुलिस की कारवाई के दौरान हुई फायरिंग में जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर के सीने में गोली लग गई। जिससे गुरजीत की मौत हो गई। गुरजीत कौर के पति भाजपा नेता जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने इस केस की सीबीआई जांच की मांग की है। गुरताज ने कहा कि यूपी पुलिस ने पांच माह और चार वर्ष के बच्चों से उनकी मां और मुझसे मेरी पत्नी छीन ली और मेरे ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मेरे जैसे भाजपा नेता के खिलाफ जब ऐसा हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या करेगी यूपी पुलिस। उन्होंने कहा कि मैं तो सरकार का जनप्रतिनिधि भी था फिर भी मेरे साथ ये सब हुआ।
सरकार से सीबीआई जांच की मांग
ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज भुल्लर और उनके ससुर जितेंद्र सिंह ने गुरजीत कौर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। गुरताज सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सरकारी कर्मचारी थी। जो मेरे साथ हुआ किसी और के साथ ऐसा न हो। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। दोनों जगह पुलिस सरकार के अंदर है। मैं सरकार से सीबीआई जांच की मांग करता हूं। गुरताज ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि सादी वर्दी में पहुंची यूपी पुलिस ने उनके घर में घुसकर उत्पात मचाया। शोर सुनकर वह जगे। इस दौरान यूपी पुलिस के कर्मियों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी। ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया ने जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर की हत्या के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतका की अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी।
मोबाइल कॉल डिटेल के साथ एसएसपी ने जवाब भेजा
उत्तराखंड पुलिस के यूपी पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में भेजा गया पत्र की यूपी पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले उत्तराखंड पुलिस को जानकारी नहीं थी इस पर उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मुरादाबाद एसएसपी को पत्र भेजकर जवाब मांगा था। मुरादाबाद पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के पत्र का जवाब दे दिया है। मोबाइल कॉल डिटेल के साथ एसएसपी ने जवाब भेजा है। मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने दबिश की सूचना देने की बात कही है। उन्होंने जवाब में मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट भी भेजी है। इस मामले में एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल ने बताया कि दबिश देने से पहले तीन बार उधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी और कुंडा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसकी मोबाइल सीडीआर रिपोर्ट भेजी गई है। घायल पुलिस कर्मियों को काशीपुर से ले जाने पर उन्होंने कहा है कि काशीपुर में पुलिसकर्मियों पर हमला होने की आशंका थी। वहां लगातार भीड़ बढ़ रही थी। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें वहां से निकालकर मुरादाबाद में भर्ती कराना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications