Kashipur के किसान ने की आत्महत्या, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, पूरी चौकी लाइन हाजिर, SO और SI सस्पेंड
Kashipur Farmer Death Case Update उत्तराखंड के काशीपुर के किसान ने हल्द्वानी के होटल में आत्महत्या कर ली। मामले में प्रापर्टी विवाद सामने आने के बाद से परिजनों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद राज्य सरकार ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या करने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों व परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है।सीएम ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।
उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार स्थित होटल में शनिवार रात करीब ढाई बजे अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस समय होटल में मृतक की पत्नी और बेटा भी मौजूद था।
परिजनों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलरों ने सुखवंत सिंह से साढ़े तीन करोड़ में भूमि का सौदा कर 50 लाख मूल्य की दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी। सुखवंत ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रापर्टी डीलरों और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतक की पत्नी प्रदीप कौर ने पुलिस को छह और तीन पेज के दो सुसाइड नोट सौंपे हैं।
काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले में मृतक द्वारा वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगाने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लापरवाही पर थाना आईटीआई एसओ और उपनिरीक्षक को निलंबित किया है, जबकि चौकी पैगा की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications