उधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा की गोली मारकर हत्या,बाइक से आए थे दो हमलावर
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। उधम सिंह नगर के कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उधम सिंह नगर में गुरुद्वारे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक पर आए दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वारदात सुबह हुई जब बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारे में लोगों से मिल रहे थे। तभी अज्ञात हमलावर बाइक से आए और गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावर की तलाश में टीमों को लगाया है। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में हमलावरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।












Click it and Unblock the Notifications