Kanwar Yatra 2025 शुरू, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए ये गाइडलाइंस
Kanwar Yatra 2025: आज से कांवड़ यात्रा शुरू होते ही कांवड़ मेला भी शुरू हो गया है। धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों का रैला उमड़ना शुरू हो गया है। जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है। कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
पुलिस की ओर से जारी नंबर 91-9520625934 पर कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव साझा किए जा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कांवड़ मेले में करीब चार हजार पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।

पूरे मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में विभिाजित किया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में निजी वाहन वर्जित हैं। पुलिसकर्मियों को अधिकारियों की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखें और अफवाहों को फैलने से रोकें। कोई घटना छोटी नहीं होती, सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कंटेंट पर विशेष निगरानी रखें। यातायात प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। सभी कर्मियों को अपने-अपने जोनल अधिकारियों का नंबर अपने पास रखना अनिवार्य है। ड्यूटी स्थल पर बिना प्रतिस्थानी के कोई नहीं हटेगा। किसी भी घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें।
कांवड़ मेले में एक एसपी, 14 एएसपी, 28 सीओ, 57 निरीक्षक, एसआई, एएसआई 370, यातायात निरीक्षक सात, टीएसआई/ एएसआई 29, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल 70, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल 1146, 171 प्रशिक्षु हेड कांस्टेबल, 114 रिजर्व, पीएसी-आईआरबी 10 कंपनियां, अर्द्धसैनिक बल की नौ कंपनियां, एटीएस दो टीमें, घुड़सवार पुलिस आठ टीमें, बीडीएस, स्वान दल की छह टीमें, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की 10 टीमें, ड्रोन 11, फायर सर्विस की 23 टीमें, 700 होमगार्ड, 700 होमगार्ड, 313 पीआरडी, 742 एसपीओ तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications